सादाबाद: नगर के हॉट स्पॉट में आवाजाही रोकने के लिए की गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत बुधवार को हो गई थी, लिहाजा स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मृतक महिला के परिवार के पांच सदस्यों को हाथरस के प्रेम रघु हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया था।
बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य महकमे की टीम ने नदी वाली गली के निकट तीन घरों के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया। इन तीन घरों में करीब 22 सदस्य हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए घर के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा मृतक महिला के परिवार के दो और सदस्यों को बुधवार की देर शाम बस स्टेंड से ही क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इस तरह मृतक महिला के परिवार के कुल 7 सदस्यों को प्रेम रघु हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया है।