फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों को कराया बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
सादाबाद में दुकान बंद कराते पुलिसकर्मी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चौथे चरण में रविवार के दिन जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी की गई थी, लेकिन इस दिन भी कस्बे के बाजारों में काफी दुकानें खुल गईं। पुलिस ने बाजारों में भ्रमण कर बाजार को बंद कराया और रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खोलने वालों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी लागू कर सिर्फ दूध, दवा और सब्जी की दुकानों को ही खोले जाने के ही आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके अलावा सादाबाद के बाजारों में कई परचून, किराना आदि की दुकानें खुल गईं, ऐसे में कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने सख्ती बरतते हुए बाजारों में पहुंचकर खुली दुकानों को बंद कराया और दुकानदारों को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों को बंद रखने ही हिदायत दी। पुलिस के बाजार में भ्रमण के बाद बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। सिर्फ दूध, दवा, सब्जी, फल ही बेचे गए। पूरे दिन मुख्य बाजार में खामोशी पसरी रही। इधर, बिसावर के बाजारों में भी साप्ताहिक बंदी होने की वजह से पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें