फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस:108 एम्बुलेंस के ईएमटी व पायलट के साथ प्रोग्राम मैनेजर द्वारा मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
हाथरस: मारपीट की घटना के बाद एकत्रित हुए ईएमटी पायलट। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में संचालित सरकारी एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर पर सिकंदराराऊ में तैनात 108 एंबुलेंस पर कार्यरत ईएमटी व पायलट के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस बात को लेकर गुस्साए अन्य एंबुलेंस चालकों व ईएमटी कर्मियों ने प्रोग्राम मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा सोमवार शाम से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
सीएचसी सिकंदराराऊ पर तैनात 108 एंबुलेंस पर ईएमटी के पद पर सुरजीत और पायलट के पद पर अजय कुमार नियुक्त हैं। बताया जा रहा है कि इनका वेतन बिना किसी कारण के पिछले 3 महीने से काटा जा रहा है। इस सिलसिले में ये दोनों अपने प्रोग्राम मैनेजर से मिलने आए थे। आरोप है कि प्रोग्राम मैनेजर ने कहा कि जो भी करना हो, कर लो ऐसे ही वेतन कटकर आएगा। इस बात को लेकर दोनों कर्मचारियों व प्रोग्राम मैनेजर के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रोग्राम मैनेजर ने ईएमटी पायलट के साथ मारपीट कर दी। इस बात की जानकारी अन्य एमटी कर्मियों व एंबुलेंस चालक आक्रोशित हो गए और इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर प्रोग्राम मैनेजर को यहां से हटाए जाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार शाम से हड़ताल पर जाने की बात भी कही जा रही है। 108, 102, एएलएस के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि प्रोग्राम मैनेजर द्वारा ईएमटी व पायलट के साथ बिना वजह मारपीट की गई है। इस मामले में जीवीकेईएमआरआई लखनऊ के एचआर, ऑपरेशन हेड व आरएम को पत्र लिखकर प्रोग्राम मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, अन्यथा हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें