फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने उपस्थिति रजिस्टर में लगाई वरिष्ठ लिपिक की गैरहाजिरी, एडीएम ने एसडीएम को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर पंचायत के एक सभासद द्वारा 24 दिसंबर को नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता की अनुपस्थिति नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करने के मामले का अपर जिलाधिकारी ने संज्ञान ले लिया है। उन्होने इस मामले में एसडीएम और ईओ से एक हफ्ते में जांच कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर पंचायत के वरिष्ठ सहायक अनुपम गुप्ता ने एडीएम को शिकायती पत्र भेजा था, जिसमें उन्होने बताया था कि वह नगर पंचायत कार्यालय सादाबाद में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है और डीएम के आदेश के अनुसार सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को नगर पंचायत मुरसान व कलेक्ट्रेट में एलबीएल के पटल पर सम्बद्ध है। 24 दिसंबर को सभासद द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में आकर उपस्थिति रजिस्टर में उनकी अनुपस्थित दर्ज कर दी गई, जिसका कोई अधिकार उनको नहीं है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए एडीएम जेपी सिंह ने कई बिंदुओं पर एसडीएम और ईओ से एक हफ्ते के अंदर जांच आख्या मांगी है। इस संबंध में एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि एडीएम साहब ने सभासद द्वारा अनुपस्थित दर्ज किए जाने के मामले में कई बिंदुओं पर जांच आख्या मांगी है। मामले की जांच की जा रही है, निर्धारित समय के अंदर जांच आख्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें