फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की राजनीति के लिए हो रहा सीएए का विरोध

विज्ञापन
अलीगढ रोड स्थित नवग्रह गेस्ट हाउस में अयोजित गोष्ठी को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस मेें विचार गोष्ठी हुई। इसमें भाजपा व संघ के पदाधिकारियों ने नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन राम हरि चाहर ने किया।
गोष्ठी में प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख देवराज सिंह व जिला बौद्धिक प्रमुख रामवीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में रहे। प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख ने कहा जो पार्टियां अपना जनाधार खो चुकी हैं, वह वोट की राजनीति के तहत देश की जनता को भड़काने के कार्य में लगी हैं। यह कानून नागरिकता देने के लिए है न कि किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने के लिए बना है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ है। वहां हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है । वह पलायन को मजबूर हुए हैं । इन लोगों को सरकार ने नागरिकता देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में सुरेश बागड़ी, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकन्दराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, संजय सक्सेना, रूपेश उपाध्याय, यशपाल चौहान, एसपीएस चौहान, हरीशंकर राणा, रामवीर सिंह परमार, दिलीप पोद्दार, मुकेश कौशिक,चौ.अर्जुन सिंह, कन्हैया सिंह तोमर, शिवदेव दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, संतराज सिंह, मथुरा प्रशाद गौतम, हेम सिंह ठेनुआ, अशोक गोला, जितेंद्र प्रधान, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, बबलू गौतम, भानु राघव सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें