फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उड़ी अफवाह, दौड़ पड़े लोग.. तीन दिन में दो गुना बिक गया पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल का स्टॉक पर्याप्त होने के बाद भी एक अफवाह ने शुक्रवार को पेट्रोल पंप खाली कर दिए थे। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और तीन दिन में ही पेट्रोल की बिक्री हो गई। हालात यह हो गए थे कि डीएम व एसपी को टीम के साथ क्षेत्र में उतरना पड़ा और पेट्रोल पंपों पर जाकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। रविवार को पेट्रोल पंपों पर फिर से स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन




दरअसल, एक निजी कंपनी नायरा ने पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि की थी। ऐसे में सभी कंपनियों के दाम बढ़ने की अफवाह उड़ गई और लोग पेट्रोल खरीदने के लिए पंपों पर पहुंच गए। बाइक और स्कूटी में जो लोग एक लीटर पेट्रोल हर दिन डलवाते थे, उन्होंने भी टंकी फुल करा ली। किसान ट्रैक्टर पर ड्रम लेकर डीजल लेने पहुंच गए।




पेट्रोल पंप स्वामियों के अनुसार जिले में कुल 119 पेट्रोल पंप हैं। इनमें आईओसी के 50, बीपीसी के 29 व एचपीसी के 24, जियो बीपी 05 व नायरा के 11 पेट्रोल पंप हैं। 25 मार्च को विभागीय आंकड़े देखें तो जिले में 1,37,529 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई थी, जबकि अफवाह के बाद तीन दिन में शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 2,35,276 लाख लीटर तक पहुंच गया। डीजल की बिक्री 5,10,948 लीटर हुई थी, जो कि बढक़र 5,30,937 पहुंच गई। यहां लगभग 20 हजार लीटर बिक्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन





अफवाह पर विराम लगते ही छंटी भीड़

शुक्रवार को अचानक पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ने पर लोगों में खलबली मच गई थी। डीएम व एसपी व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया और लोगों को समझाया। शनिवार को भी अधिकारी क्षेत्र में उतरे थे। अफवाहों पर विराम लगते ही स्थिति सामान्य हो गई। रविवार को भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें