फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक पर गिरा खंडहर का खंभा, मौत

Sun, 19 Apr 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस को घटना की जानकारी देता वृद्ध। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव टौंड़ में शनिवार की सुबह उठकर चबूतरे पर बैठे युवक के ऊपर पुराना खंभा गिर गया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन







गांव निवासी नीरज उर्फ भूरा (36) पुत्र श्रीनिवास खेत में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। नीरज सुबह लगभग छह बजे उठकर घर के बाहर आ गए और कुछ कदम की दूरी पर नौहरे पर चबूतरे पर जाकर बैठ गए। गली में और भी लोग मौजूद थे। यहां खंडहर है। इसी खंडहर में एक पत्थर का पुराना खंभा है।



जर्जर होने के कारण यह खंभा नीरज की पीठ पर गिरा और वह नीचे दब गए। खंभा गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग नीरज को बचाने दौड़े तथा उन्हें मलबे से बाहर निकाला। नीरज होश में थे, लेकिन पीठ में आई चोट के कारण दर्द से कराह रहे थे। सामान्य चोट समझ परिजनों ने काफी देर तक उन्हें घर पर ही रखा, लेकिन जब दर्द बढ़ा तो उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार दर्द पर उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। अचानक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। कोतवाली हाथरस जंक्शन एसओ ललित शर्मा मौके पर पहुंच गए। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





छह बच्चे व पत्नी को अकेला छोड़ा

मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बेटी व एक बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो साल पहले नीरज के बड़े भाई मुकेश की भी हादसे में मौत हो गई थी। इससे पहले एक और भाई हादसे में घायल हो गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च हुए थे। अब परिवार पर यह पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने नीरज के इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें