फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सादाबाद में पेट्रोल के लिए हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुई बिक्री, कहीं पंप पर भीड़ तो कहीं वीरान

Thu, 26 Mar 2026 11:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पेट्रोल के लिए जब हंगामा होने लगा तो मौके पर पंप कर्मियों को पुलिस को सूचना देनी पड़ी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाइन लगवाकर पेट्रोल का वितरण कराया। मौके पर काफी लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
पारिजात इंडियन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों की लाइन लगवाते उपनिरीक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में एक निजी कंपनी के पंपों पर भी पेट्रोल पांच रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर अभी पुराने रेट ही लागू हैं। ऐसे में नगर के कुछ पेट्रोल पंपों पर 26 मार्च को वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी तो कुछ पेट्रोल पंप वीरान पड़े रहे। जहां भीड़ रही, वहां स्थिति संभालने क लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर 26 मार्च की शाम को बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने उमड़ पड़े। पेट्रोल के लिए जब हंगामा होने लगा तो मौके पर पंप कर्मियों को पुलिस को सूचना देनी पड़ी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाइन लगवाकर पेट्रोल का वितरण कराया। मौके पर काफी लंबी कतारें लग गईं। 
कई चौपहिया व दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों की टंकी फुल कराकर ले गए। दूसरी ओर लोग घरों में भी तेल को डंप करने में लगे रहे। हालांकि पेट्रोल पंपों पर डिब्बे या बोतल में तेल देने पर रोक लगा दी गई। वहीं, बस स्टैंड निकट स्थित भारत पेट्रोल पंप सुनसान पड़ा रहा। यहां ग्राहकों को पेट्रोल की आपूर्ति न होने का हवाला दिया गया। इसी तरह का हाल ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का रहा। कहीं भीड़ उमड़ी तो कहीं पेट्रोल पंप वीरान पड़े रहे।

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे, लेकिन काफी लंबी कतार लगी हुई थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पेट्रोल भरवाने का नंबर आ सका। -विकास निवासी कूपा

विज्ञापन

सादाबाद में कार्य कर आगरा लौट रहे थे, लेकिन जब पेट्रोल लेने पहुंचे तो एक पेट्रोल पंप वीरान पड़ा था, जबकि दूसरे पर लाइन लगी थी। ऐसे में वह पेट्रोल नहीं ले पाए। -हर्ष निवासी आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें