अंतिम तिथि से पहले बढ़ाएं आवेदन : बीएसए
जिले में शिक्षा का अधिकार के तहत तीसरे चरण में आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदनों की संख्या बढ़ाई जाए। संबंधित क्षेत्रों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा मित्रों को घर-घर जाकर या जागरूकता के माध्यम से योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी अनुरोध किया गया है कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र बच्चों के आवेदन कराने में सहयोग करें।
प्रथम चरण - ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया
- कुल आवेदन – 7074
- कुल सत्यापित/पात्र आवेदन – 6916
- अपात्र/निरस्त किए गए आवेदन- 158
- प्रथम चरण की लॉटरी प्रक्रिया में कुल चयनित छात्र/छात्रा – 1980
- प्रथम चरण की लॉटरी प्रक्रिया में कुल अचयनित छात्र/छात्रा –4936
द्वितीय चरण - ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया
- कुल आवेदन – 597
- कुल सत्यापित/पात्र आवेदन – 588
- अपात्र/निरस्त किए गए आवेदन- 9
- द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में कुल चयनित छात्र/छात्रा – 417
- द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में कुल अचयनित छात्र/छात्रा –171