श्याम हाथरस जंक्शन के लाड़पुर में एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। वह दवा की आपूर्ति का काम करता है। उनका आरोप है कि वह एक मेडिकल स्टोर में दवा देकर लौट रहे थे। रास्ते में चार बाइक सवार बदमाशों ने उनके सामने बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उनसे 32 हजार लूट लिए।
हाथरस में मेडिकल स्टोर के नौकर ने चार बाइक सवार बदमाशों पर तमंचे के बल पर 32 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है। घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ऐंहन और पुरा के बीच की बताई जा रही है। हालांकि आरोपी मोबाइल फोन को घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर फेंककर भाग गए। आरोपी बैंक के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
श्याम पुत्र दलवीर सिंह निवासी दरकई थाना चंदपा हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाड़पुर के एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। वह दवा की आपूर्ति का काम करता है। उनका आरोप है कि वह 2 जनवरी को ऐंहन के एक मेडिकल स्टोर में दवा देकर लौट रहे थे। रास्ते में चार बाइक सवार बदमाशों ने उनके सामने बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उनसे 32 हजार लूट लिए।
विज्ञापन
आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट के आरोपी बैंक के सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। श्याम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के अपराध निरीक्षक के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला कारोबारी विवाद का प्रतीत हो रहा है।
मोबाइल को खेत में फेंककर भाग गए आरोपी
श्याम ने बताया कि आरोपियों ने उनके सामने बाइक लगाकर उन्हें रोका। तमंचे के बल पर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने रुपयों के साथ उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपी रुपये ले गए, लेकिन मोबाइल फोन को करीब 500 मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में फेंक कर भाग गए।