दंगल में 31 हजार रुपये की पहली कुश्ती में खजूरिया के भूपेंद्र पहलवान ने आगरा के सोनू पहलवान को हराया। 41 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती कुंडौल के श्यामवीर पहलवान और मथुरा के शिवा पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिसावर की ग्राम पंचायत कजरौठी में दिवाली के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। एक लाख रुपये की इनामी आखिरी कुश्ती में सूरतिया के हरिकेश पहलवान और पलवल (हरियाणा) निवासी युधिष्ठिर पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
दंगल में दूरदराज से आए नामी पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, युवा रालोद नेता प्रवीण पौनियां और बसपा के विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया। दंगल में 31 हजार रुपये की पहली कुश्ती में खजूरिया के भूपेंद्र पहलवान ने आगरा के सोनू पहलवान को हराया। 41 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती कुंडौल के श्यामवीर पहलवान और मथुरा के शिवा पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। 51 हजार रुपये की तीसरी कुश्ती में बिचपुरी के विश्वजीत पहलवान और हाथरस के हर्ष पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
दंगल का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये की कुश्ती रही। इसमें हरिकेश और युधिष्ठिर पहलवान के बीच काफी देर तक कश्मकश हुई। आयोजक हरि पहलवान, भूरा पहलवान और दंता जाट ने पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। मौके पर महाराज सिंह प्रधान, दीपू चौधरी, महीपाल सिंह, साहूकार सिंह, दीवान सिंह जुरैल, रिंकेश जुरैल, योगेश चौधरी, सोनू चौधरी, अंकुर कुमार, योगेश पहलवान, सचिन पहलवान आदि मौजूद थे।