अस्पताल में एक ही युवक की बार-बार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए परिसर में पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में युवक का फोटो है और उस पर साफ लिखा है कि उस अस्पताल का कर्मचारी नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस के बागला जिला अस्पताल में दलालों और ठगों की पैंठ बढ़ती जा रही है। वे भोले-भाले मरीजों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल परिसर में मरीजों को सावधान करने के लिए अब बाकायदा चेतावनी पोस्टर तक चस्पा करने पड़े हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी भीड़ और लंबी कतारों से बचाने के नाम पर ये दलाल सक्रिय रहते हैं। ये मरीजों को गुमराह करते हैं और सीटी स्कैन कराने के लिए 500 रुपये और एक्स-रे कराने की एवज में 200 रुपये वसूलते हैं। मजबूरी और इलाज में जल्दी के चक्कर में कई बार मरीज और उनके तीमारदार इन ठगों को रुपये दे भी देते हैं।
लगातार शिकायतों के बाद मरीज व उनके तीमारदारों को सावधान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक टीम भी गठित की गई है, जो अस्पताल में अकारण घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसेगी। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की भी मदद की जाएगी।-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका
अस्पताल में एक ही युवक की बार-बार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए परिसर में पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में युवक का फोटो है और उस पर साफ लिखा है कि उस अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। जिला अस्पताल में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई संदिग्ध युवक इस तरह घूमते रहते हैं, जो मरीजों को लूटने का काम करते हैं।
विज्ञापन
अंदेशा जताया जा रहा है कि यह पूरा गिरोह अस्पताल के कुछ अंदरूनी कर्मचारियों की मिलीभगत से फलफूल रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि इन पर शिकंजा कसा जा सके।