फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएम वारियर्स व एमएस सुपरकिंग्स की टीम रही विजेता

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में विजयी खिलाड़ी - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला कॉलेज के मैदान पर एचसीएल प्रथम टी-20 टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में आरपीएम वारियर्स तथा दूसरे में एमएस सुपरकिंग्स की टीम विजयी रही।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर आरपीएम वारियर्स के कप्तान ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। स्वास्तिक लाइंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का लक्ष्य दिया। कन्हैया ने 46 व सूरन ने 36 रन की पारी खेली। आरपीएम वारियर्स की ओर से वीरेश व सन्नी गांधी ने दो-दो विकेट लिए। आरपीएम वारियर्स के विकेट भी निरंतर अंतराल पर गिरते रहे। आखिरी ओवर में टीम को जीत हासिल हुई। यतेंद्र ने 31 व सिद्धार्थ शर्मा ने 19 रन की पारी खेली। मैन आफ द मैच का पुरस्कार यतेंद्र को दिया गया। अंपायरिंग की भूमिका में मुकुल दीक्षित व राजेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला ब्लू पैंथर्स व एमएस सुपरकिंग्स के बीच हुआ। सुपर किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 142 रन बनाए। शुभम ने 48 और धीरज ने 30 रन की पारी खेली। अंकुर व मोनू ने अपनी टीम के लिए 3-3 विकेट लिए। ब्लू पैंथर्स की टीम 126 रन पर ही सिमट गई। अंकुर ने 22 व मानव ने 20 रन का योगदान दिया। धीरज व नवल गुप्ता ने 3-3 विकेट लिए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार धीरज को दिया गया। दूसरे मैच में अंपायर गौरव पचौरी और डॉ नितिन मिश्रा रहे। मैच के दौरान आयोजक अनिल वर्मा, चंद्रमोहन, सुजीत पचौरी, अखिल शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें