फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो दर्जन पंचायतघरों का नहीं हो सकेगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की दो दर्जन ग्राम पंचायतों में पंचायतघरों का निर्माण नहीं हो सकेगा। पंचायतराज विभाग की ओर से राजस्व विभाग के अभिलेखों के आधार पर पंचायत घरों में भूमि न होने की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
शासन स्तर से जिले में 183 पंचायतघरों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई थी। इस क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से राजस्व विभाग के अभिलेखों के आधार पर पंचायतघरों के निर्माण के लिए भूमि को चिन्हित किया गया। चिन्हित भूमि पर विभाग की ओर से पंचायत घरों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इन पंचायत घरों का शिलान्यास व लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो दर्जन पंचायतघरों के निर्माण के लिए पंचायतराज विभाग को जमीन नहीं मिल सकी है। इस कारण इन ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। अब विभाग की ओर से राजस्व विभाग से इन ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध न होने की रिपोर्ट ली जा रही है। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जा रहा है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि भूमि न होने के कारण पंचायत घरों का निर्माण में आ रही दिक्कतों के बारे में शासन को रिपोर्ट भेेेजी जा रही है। भूमि विवादों को निपटा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें