फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मार्ग परिवर्तन से रोडवेज बसों में घटी भीड़, आय में गिरावट

Sun, 02 Aug 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते लागू किए गए मार्ग परिवर्तन का असर अब रोडवेज बसों के संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है। लंबे रूटों पर जा रहीं बसों को निर्धारित मार्ग छोड़कर दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का समय बढ़ गया है। इसका सीधा असर यात्रियों की संख्या और परिवहन निगम की आय पर पड़ा है।
विज्ञापन

हाथरस डिपो से संचालित मुरादाबाद, हरिद्वार, बरेली और सोरों रूट की बसों में इन दिनों यात्रियों की संख्या आधे से भी कम रह गई है। मार्ग परिवर्तन और अतिरिक्त दूरी तय करने के कारण कई यात्री रोडवेज बसों के बजाय निजी और किराये के वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। छोटे वाहनों को प्रशासन की ओर से निर्धारित शर्तों के साथ आवागमन की अनुमति मिलने से भी यात्रियों का रुझान उनकी तरफ बढ़ा है।
हाथरस डिपो से वर्तमान में मुरादाबाद के लिए छह, हरिद्वार के लिए छह, बरेली के लिए दो और सोरों के लिए चार बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि यात्रियों की कमी के चलते अधिकांश बसें पूरी क्षमता से नहीं भर पा रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि मार्ग परिवर्तन अस्थायी व्यवस्था है, जिसे कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल होने के बाद स्थिति फिर सामान्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें