फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रबड़ी कारोबारियों ने सीखा आधुनिक पैकेजिंग का तरीका

Sun, 02 Aug 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
केला फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व उद्यमी। स्रोत : स्वयं - फोटो : self
विज्ञापन
शासन की महत्वाकांक्षी एक जनपद-एक व्यंजन योजना के तहत शुक्रवार को श्री केला फार्म में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय पैकेजिंग संस्थान लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने कारोबारियों को रबड़ी की आधुनिक पैकेजिंग का तरीका बताया और कहा कि इससे कारोबारियों को वैश्विक बाजार मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में रबड़ी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड के रूप में स्थापित करने, हाइजीनिक पैकेजिंग और आधुनिक विपणन तकनीकों पर गहन मंथन हुआ। भारतीय पैकेजिंग संस्थान लखनऊ के विशेषज्ञ डॉ. शिवी केसरवानी, डॉ. प्रवीण के. दुबे और अश्वनी ने आधुनिक वैक्यूम और मॉडिफाइड एटमॉस्फेयर पैकेजिंग की तकनीक समझाई।
उन्होंने बताया कि कैसे वैज्ञानिक पैकेजिंग और हाइजीन मानकों से अब रबड़ी हफ्तों तक बिना खराब हुए सुरक्षित रह सकेगी। इससे लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए देश-विदेश में आसानी से रबड़ी भेज सकेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बेहतर ब्रांडिंग और सरकारी सहयोग से छोटे कारीगरों और बड़े दुकानदारों दोनों की आय में इजाफा होगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

देशभर के बाजारों तक पहुंचेगा हाथरस का स्वाद
कार्यशाला में उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। अब तक रबड़ी की कम शेल्फ लाइफ (जल्दी खराब होना) के कारण इसे दूर-दराज के शहरों तक भेजना मुश्किल होता था, लेकिन आधुनिक पैकेजिंग से यह चिंता दूर हो जाएगी।

150 से अधिक कारोबारियों ने लिया हिस्सा
कार्यशाला में लगभग 150 प्रमुख रबड़ी उत्पादकों, व्यापारियों और पैकेजिंग उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने खाद्य सुरक्षा (एफएसएसएआई) मानकों, आकर्षक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े सवालों के जवाब देकर कारोबारियों की शंकाओं का समाधान किया।

विधायक बोले-रोशन होगा जिले का नाम
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हाथरस के हुनर और स्वाद में अद्भुत ताकत है। सरकार की इस नीति से हाथरस की रबड़ी जब बड़े-बड़े मॉल, एयरपोर्ट और विदेशी बाजारों में दिखेगी तो पूरे जनपद का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें