फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बंद कमरे में सड़ी हालत में मिला हलवाई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी के एक कमरे में सड़ी हुई हालत में एक युवक का शव मिला। वह पेशे से हलवाई था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 73 के कमरा नंबर 1158 में एक युवक का शव सड़ी हुई हालत में पड़ा मिला। यह कमरा उमेश गुप्ता के नाम आवंटित है। शव की जानकारी कॉलोनी के लोगों को तब हुई जब शव से बदबू आना शुरू हुई। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर अरविंद कुमार राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव मिलने की जानकारी आर्यनगर माया टॉकीज निवासी एक परिवार को हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शव की शिनाख्त रिंकू (30 वर्ष) पुत्र हरिया निवासी आर्या नगर माया टॉकीज के रूप में की। परिजनों ने बताया कि रिंकू शनिवार की शाम से ही लापता चल रहा था। परिवार के लोग तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक हलवाई का काम करता था। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें