फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद नहीं होने पर किसानों ने की आत्मदाह की कोशिश, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर के सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले आठ दिन से तौल का इंतजार कर रहे किसानों का सब्र मंगलवार की दोपहर को जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने जलेसर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। कई किसानों ने तो आग लगाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ खुद के ऊपर उड़ेल लिया।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह कुशवाहा वहां पहुंच गए और किसानों को समझाकर शांत किया। उन्होंने कुछ किसानों को एसडीएम के पास ले जाकर उनकी बात कराई तो एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि खरीद नियमानुसार ही होगी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस खरीद केंद्र पर रात की बजाय दिन में गेहूं की खरीद की जा रही है। किसानों की जगह व्यापारियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। कई किसान पिछले आठ दिन से अपना गेहूं लेकर यहां पड़े हुए हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। मंगलवार को किसानों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने जलेसर रोड पर जाम लगाना शुरू कर दिया।
कुछ किसानों ने आग लगाने के लिए खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया, जिससे वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह कुशवाहा वहां पहुंच गए और किसानों को शांत किया। किसानों को लेकर एसडीएम के समक्ष ले जाकर उनसे बात कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने खरीद केंद्र प्रभारी से बात करनी चाही, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। किसान संजीव शर्मा, रामगोपाल बघेल, गोपाल माहौर ने कहा है कि एक तरफ योगी सरकार किसानों को सहूलियत देने की बात करती है तो दूसरी तरफ खरीद केंद्रों पर धांधली और मनमानी चरम पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें