फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: व्यापारी से लूट में पुलिस अभी खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के जामा मस्जिद चौराहे पर सोमवार की रात्रि में एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात को दो युवकों ने नयागंज जामा मस्जिद चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार को तमंचे की बट से घायल कर उससे हजारों की नगदी, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया था। यहां पर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन रात्रि में ही एसपी विक्रांतवीर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दूसरे दिन आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया ने भी हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। यहां पीड़ित दुकानदार से भी बातचीत की। कई दिन बीतने के बाद भी अभी पुलिस खाली हाथ है। एएसपी प्रकाश कुमार का कहना है कि हमारी टीम लगी हुई है। घटना में अभी तक सही साक्ष्य सामने नहीं आ पाए हैं। घटना का खुलासा जल्द करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें