इस घटना का मुख्य आरोपी बिल्लू उर्फ विनय वर्मा पुत्र महेंद्र निवासी शिव कॉलोनी हाथरस का रहने वाला है। उसने ही इस वारदात की योजना बनाई थी और उसे सूचना थी कि यहां वारदात करने पर दो-ढाई करोड़ का माल मिल सकता है। विनय और उसका एक साथी माधव पहले ही आत्मसमर्पण कर जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम सिकंदराराऊ में टेंपो चलाता है। शहंशाह अपने भाइयों के साथ कॉस्मेटिक की दुकान पर कार्य करता है। प्रवीण फेरी लगाकर टैडी वियर (गुड्डे) बेचता है। शुभम मुरसान गेट पर अपने पिता के साथ सराफ की दुकान पर कार्य करता है। चारों अभियुक्तगण शादीशुदा है।
विनय उर्फ बिल्लू, माधव का रिश्तेदार है और शुभम, माधव, शहंशाह, प्रवीण, रजत निवासी गली गंगाधर मुरसान गेट कोतवाली हाथरस आपस में दोस्त है। विनय उर्फ बिल्लू ने अपने साथियों को बताया गया कि सौरभ अग्रवाल एक सराफा व्यापारी है, जिसके यहां डकैती डालने पर दो-ढाई करोड का माल मिल सकता है, इससे हम सबकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। योजना बनाकर हमने घर की रेकी और 26 मई को रात्रि को वारदात करने की कोशिश की। सौरभ अग्रवाल जब अपने घर आए और मुख्य गेट खुलवा कर घर में जाने लगे, तभी हम भी घुस गए और डकैती डालने की कोशिश की। सौरभ के विरोध करने और उसके साथ मारपीट कर वहां से भागना पड़ा।
यह हुए गिरफ्तार
1-शहंशाह वार्ष्णेय उर्फ संजय निवासी चूडी मार्केट, मटका मोहल्ला नया गंज थाना सिकंदराराऊ
2-मुस्तकीम निवासी साबुद्दीन गली थाना सिकंदराराऊ
3- शुभम उर्फ शिवम वर्मा निवासी 163 वसुंधरा एनक्लेव थाना सदर कोतवाली
4- प्रवीण कुशवाह निवासी सलेमपुर थाना निधौली कला जनपद एटा
आगरा और मथुरा में फरार चल रहे थे दो आरोपी
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आरोपी बिल्लू उर्फ विनय वर्मा ने सात जून को आगरा में आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपी माधव निवासी जैन गली छोटी छपैटी हलवाई खाना घंटाघर के पास थाना सदर कोतवाली ने दस जून को जनपद मथुरा में आत्मसमर्पण किया दोनों पूर्व के मुकदमों में फरार चल रहे थे।