फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नाले में गिरकर रोडवेज के परिचालक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 19 Jan 2025 09:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिपो में संविदा पर परिचालक देर शाम वह बेहोशी की हालत में आगरा रोड पर पहलवान होटल के निकट नाले में पड़े मिले।
विज्ञापन
नाले में गिरकर संविदा परिचालक की मौत के मुआयना करती रोडवेज की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर पहलवान होटल के निकट 18 जनवरी की देर शाम नाले में गिरने से रोडवेज के परिचालक की मौत हो गई। 19 जनवरी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिचालक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी रामकुमार वर्मा (48) हाथरस डिपो में संविदा पर परिचालक थे। 18 जनवरी की देर शाम वह बेहोशी की हालत में आगरा रोड पर पहलवान होटल के निकट नाले में पड़े मिले। स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। 

जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रोडवेज के कर्मचारी भी अस्पताल आ गए। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें