फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साहलग आए, छोटे मार्ग पर भी फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें

Sun, 10 Nov 2024 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिपो के पास वर्तमान में 66 बसें हैं, साहलग के समय इन बसों को पूरी क्षमता के साथ मार्गों पर दौड़ाए जाने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहलग के लिए हाथरस डिपो की ओर से तैयारी की जा रही है। यात्रियों को छोटे मार्गों पर बसों की कमी महसूस न होने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। छोटे मार्ग पर बसों की कमी को पूरा करने के लिए बसों से अतिरिक्त फेरे लगवाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


हाथरस डिपो के पास वर्तमान में 66 बसें हैं, साहलग के समय इन बसों को पूरी क्षमता के साथ मार्गों पर दौड़ाए जाने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। इसमें मुख्य रूप से देवोत्थान के दिन लंबे मार्ग से आने वाली बसों व जाने वाली बसों को एक-एक चक्कर के लिए आगरा अलीगढ़, मथुरा-कासगंज मार्ग पर भेजा जाएगा। करीब 20 बसों को छोटे मार्ग पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि साहलग के समय यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें