फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस अनियंत्रित होकर घुसी दुकान में, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस बेकाबू होकर दुकान में घुसी, अफरा-तफरी
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने हुई दुर्घटना, बाइक क्षतिग्रस्त, कई लोग बाल-बाल बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बस स्टैंड के सामने दुकान में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। एक राहगीर की बाइक बस के नीचे आ गई। बस की चपेट में आने से दुकान का टिनशेड और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में चालक को रूट ऑफ कर दिया गया है।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे बस संख्या यूपी 81 बीटी-0372 बसस्टैंड पर आकर खड़ी हुई थी। यह बस आगरा-अलीगढ़ मेरठ होते हुए देहरादून के लिए चलती है। लोगों की मानें तो बस ढलना पर खड़ी हुई थी। गियर में होने के साथ स्टार्ट होकर रोड पार करती हुई चल दी। बस स्टैंड के सामने चिराग अग्रवाल की हींग की दुकान में घुस गई। रास्ते से गुजर रहे मुरसान गेट निवासी राहुल पुत्र ओमप्रकाश ने बस को अपनी ओर आता देखा तो वह बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से दुकान का टिनशेड और युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बस के बीच सड़क पर खड़े रहने के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। इस कारण राहगीरों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बस को हटवाया। रोडवेज एआरएम ने चालक रामअवतार को रूट ऑफ कर दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एआरएम शशी रानी का कहना है कि चालक बस को गियर में छोड़कर चला गया था। बस ढलान पर खड़ी थी। वह सड़क पार करते हुए सामने एक दुकान में घुस गई। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। चालक को रूट ऑफ कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें