फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस ने वैन में मारी टक्कर, सवारियां चोटिल, चालक से हाथापाई, हुआ हंगामा

Fri, 07 Jun 2024 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बस चालक मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों के साथ सवारियों ने बस का पीछा किया। चालक को बस स्टैंड पर पकड़ लिया। इस बीच सवारियों की चालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर होता हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के पास 6 जून की रात को एक रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठी सवारियां चोटिल हो गईं। बस स्टैंड पर बस चालक को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत किया। 

विज्ञापन


वैन में सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें महिलाएं भी शमिल थीं। मंडी समिति के पास रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बस चालक मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों के साथ सवारियों ने बस का पीछा किया। चालक को बस स्टैंड पर पकड़ लिया। 

इस बीच सवारियों की चालक से कहासुनी हो गई। लोगों ने चालक के साथ हाथापाई कर दी। लोगों का आरोप था कि चालक नशे में था और अभद्रता कर रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें