फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Acccident: दिल्ली से हरदोई जा रही रोडवेज बस पलटी, 24 यात्री घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Fri, 01 May 2026 09:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बस में कुल 50 यात्री सवार थे। एनएच 34 पर गांव बिलार के पास सड़क पर पानी भरा होने के कारण चालक को भ्रम हो गया तथा बस तेजी गति के साथ साइड की पटरी पर पलट गई, जिससे उसमें बैठीं सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिरकर घायल हो गईं। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस, खड़े यात्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से हरदोई जा रही रोडवेज बस 30 अप्रैल की रात्रि तीन बजे अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास साइड में पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली के आनंद विहार से फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस 30 अप्रैल की रात में हरदोई जा रही थी। बस में कुल 50 यात्री सवार थे। एनएच 34 पर गांव बिलार के पास सड़क पर पानी भरा होने के कारण चालक को भ्रम हो गया तथा बस तेजी गति के साथ साइड की पटरी पर पलट गई, जिससे उसमें बैठीं सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिरकर घायल हो गईं। 

बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जो यात्री नींद में थे, वे समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ। इस दौरान आते-जाते वाहन  घटनास्थल पर रुक गए और घायलों को बस से निकालने लगे। सभी घायलों को रात में ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बस से निकाल लिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। 
विज्ञापन


यहां से नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इनमें भानु प्रताप निवासी अलीगंज एटा, रोली पत्नी प्रदीप निवासी फर्रुखाबाद, विमल किशोर निवासी हरदोई, राधा पत्नी भानु प्रताप निवासी हरदोई, गुड्डी पत्नी रामविलास निवासी अलीगढ़, रामविलास निवासी अलीगढ़, कंचन सिंह निवासी फर्रुखाबाद, भूरा निवासी हरदोई और रामतीरथ निवासी हरदोई शामिल हैं, जबकि 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। ये सभी रात में ही अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें