फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 1.28 करोड़ से हुआ हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य

Sat, 24 Aug 2024 05:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर में तैयार किया गया गेट। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ पर हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था ने पूरा करा दिया है। मंदिर परिसर में करीब 1.28 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं। पहले चरण के कार्य पूरे हो गए हैं, जिन्हें जल्द ही कार्यदायी संस्था इन कार्याें को पर्यटन विभाग के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर पर दो चरणों में विकास कार्य कराए जाने हैं। पहले चरण में मंदिर परिसर में चहारदीवारी बनवाई गई है। इसके अलावा यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। प्रसाधन की सुविधा दी गई है और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। यह सुविधाएं मिलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें मंदिर परिसर में बैठने और आराम करने की सुविधा मिल सकेगी। दूसरे चरण में यहां और भी विकास कार्य किए जाएंगे। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी जरीना बानो ने बताया कि हनुमान मंदिर पर पहले चरण के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से इन कार्याें को विभाग की सुपुर्दगी में देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें