फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाएं गंभीर घायल, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 06 Jul 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो महिलाएं ऑटो में बैठकर कासगंज स्थित अपने गांव जा रहीं थीं। इसी दौरान गांव खेमगढ़ी के पास सामने से आई रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में बैठीं दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ अंतर्गत 5 जुलाई शाम 5:00 बजे कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी के पास कासगंज जा रहे एक ऑटो को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सर्वेश देवी निवासी गांव शेखगढ़ी कोतवाली सिकंदराराऊ, शरबती निवासी पिवारी कासगंज शाम 5:00 बजे के लगभग ऑटो में बैठकर कासगंज स्थित अपने गांव जा रहीं थीं। इसी दौरान गांव खेमगढ़ी के पास सामने से आई रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। 

जिससे ऑटो में बैठीं दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें