फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars News: सब रजिस्ट्रार ने की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर 33 बैनामे किए निरस्त, यह है मामला

Sun, 06 Jul 2025 01:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

42 बीघा जमीन को नियम विरुद्ध तरीके से वर्ष 2007 में एक महिला ने अपने नाम करा लिया। महिला ने फिर यह जमीन 33 लोगों के नाम कर दी। यह मामला न्यायालय में चला गया।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर की लहरा रोड स्थित एक कॉलोनी और उसके आसपास खाली जमीन में बेचे गए प्लॉटों के बैनामों को सब रजिस्ट्रार कार्यालय ने निरस्त कर दिया है। 33 बैनामों के निरस्त होने से प्लॉट खरीदने वालों में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


राजीव गुप्ता ने लहरा रोड पर 42 बीघा जमीन को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि 42 बीघा जमीन को नियम विरुद्ध तरीके से वर्ष 2007 में एक महिला ने अपने नाम करा लिया। महिला ने फिर यह जमीन 33 लोगों के नाम कर दी। यह मामला न्यायालय में चला गया।
 
अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाथरस के सब रजिस्ट्रार ने सभी 33 बैनामों को निरस्त कर दिया है। जिन लोगों के नाम यह बैनामे थे, उनमें शहर के नामचीन लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें से कई के मकान और एक होटल बन चुका है। सब रजिस्ट्रार संदेश चौधरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 33 बैनामे निरस्त कर दिए गए हैं। आगे जो भी कार्रवाई होगी, वह कोर्ट के आदेश पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें