फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक घायल

Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में चालक घायल हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित राधिका ढाबा के पास 1 जनवरी को पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक करते वक्त ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस आगरा से सवारियां लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह सासनी क्षेत्र स्थित राधिका ढाबा के निकट पहुंची तो ओवरटेक करने के चक्कर में अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर से बस में बैठे 28 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों एकत्रित हो गए। 

बस से घायल हालत में चालक 57 वर्षीय अशोक कुमार को निकाला। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक सुखवीर सिंह ट्रक में मैदा लादकर अलीगढ़ आ रहे थे। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह ने बताया है कि हादसे में चालक घायल हुआ है। सवारियों को अन्य बस से गंतव्य के भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें