फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: रोडवेज बस से टक्कर के बाद लोडर टेंपो पलटा, दोनों के चालक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर

Mon, 09 Mar 2026 09:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बस पहले ट्रॉला से टकराई और फिर से सामने से आ रहे लोडर टेंपो से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर से टेंपो पलट गया और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पलटा हुआ लोडर टेंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर 9 मार्च की दोपहर रोडवेज बस व लोडर टेंपो की भिड़ंत हो गई। टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो व बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद आधा घंंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाया। 

विज्ञापन


फाउंड्री नगर डिपो की बस अलीगढ़ से सवारियां लेकर आगरा जा रही थी, जिसमें 52 यात्री सवार थे। हाथरस से निकलकर बस चंदपा ही पहुंची थी कि दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे संटीकरा मोड़ पर आलू से लदा ट्रैक्टर ट्रॉला अचानक गांव के लिंक रोड से हाईवे पर आ गया। बस पहले ट्रॉला से टकराई और फिर से सामने से आ रहे लोडर टेंपो से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर से टेंपो पलट गया और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा फैल गया। ट्रैक्टर से आलू भी गिर गए थे। हादसे के दौरान दो बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। आगे-पीछे चल रहे अन्य वाहन भी टकराने से बचे। 
हाईवे की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक स्टेयरिंग में फंस गया था। उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में रोडवेज बस चालक तहसीलदार सिंह निवासी नगला मियां सादाबाद और लोडर टेंपो का चालक पप्पन निवासी अलीगढ़ भी घायल हो गया। टेंपो आइसक्रीम लेकर अलीगढ़ जा रहा था। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉला लेकर मौके से भाग गया था। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें