फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस-कार की भिड़ंत, चालकों के बीच कहासुनी

Fri, 08 May 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर विकास खंड कार्यालय के सामने बुधवार को रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन




कार सवार युवकों का आरोप था कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था और नियंत्रण खोने के कारण कार के पीछे टक्कर मार दी, जिससे कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। रोडवेज बस चालक का कहना था कि शराब के ठेके के सामने कार सवार युवकों ने अचानक कार को मोड़ दिया, जिससे हादसा हुआ।



बस चालक ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने बस का शीशा भी तोड़ दिया। हादसे में बस का शीशा टूटने से उसमें बैठी एक महिला यात्री को मामूली चोट आई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें