फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत हसायन में सड़कें होंगी दुरुस्त, 12 हैंडपंप लगेंगे, 32 लाख रुपये हुए स्वीकृत

Sun, 25 Jan 2026 12:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हसायन नगर पंचायत अंतर्गत जगह-जगह टूट चुकी सड़कों, गड्ढों और खराब जलनिकासी पर काम होगा। यहां सड़कों को सही किया जाएगा और हैंडपं भी लगेंगे।
विज्ञापन
बदहाल सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन नगर क्षेत्र में पेयजल संकट दूर कर बदहाल सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। 12 नये हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत को लगभग 32 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में काफी समय से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जगह-जगह टूट चुकी सड़कों, गड्ढों और खराब जलनिकासी के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही थी, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें