फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सड़क का गड्ढा, कंटेनर की तेज रफ्तार, ट्राली पर नहीं लगा था रिफ्लेक्टर, हादसे के लिए हैं जिम्मेदार

Sun, 06 Aug 2023 02:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव पीहूरा से लेकर नगला मेवा तक छह किलोमीटर दूरी सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इसके आगे भी सड़क के गड्ढे हैं, जो आए दिन हादसे की वजह बनते रहते हैं। सड़क में बना ऐसा ही एक गड्ढा हादसे की वजह बना। इस गड्ढे को बचाने के लिए चालक ट्रैक्टर दूसरी ओर ले गया। उसकी लाइट भी धीमी थी और पीछे लगी ट्राली पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा था।
विज्ञापन
शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद में भीषण सड़क हादसे की वजह यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क का गड्ढा भी बना है और इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


गांव पीहूरा से लेकर नगला मेवा तक छह किलोमीटर दूरी सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इसके आगे भी सड़क के गड्ढे हैं, जो आए दिन हादसे की वजह बनते रहते हैं। सड़क में बना ऐसा ही एक गड्ढा हादसे की वजह बना। इस गड्ढे को बचाने के लिए चालक ट्रैक्टर दूसरी ओर ले गया। उसकी लाइट भी धीमी थी और पीछे लगी ट्राली पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। ऐसे में सामने से तेज रफ्तार पर आए कंटेनर चालक ने ट्रैक्टर को बचा लिया, पीछे लगी ट्राली चपेट में आ गई। मार्ग में सड़क के बीच कोई सफेद पट्टी भी नहीं है। 

केस 1
सहपऊ से रसगवां जाने वाले लिंक मार्ग पर गड्ढों की वजह से करीब 11 माह पूर्व पोरा गांव से त्रियोदशी संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी टाटा 407 लोडर गाड़ी नगला बादाम के पास मोड़ पर पलट गई। इसमें एक किशोरी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस  2
करीब चार माह पूर्व सादाबाद से जलेसर मार्ग पर गांव परसौरा रजवाह के पुल पर गड्ढों को बचाने के प्रयास में एक कार ने तामसी से सादाबाद जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें