फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो महीने में उखड़ी छह करोड़ के पुल की सड़क, चौथे दिन भी धरना

विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज को लेकर जय जवान किसान नौजवान संविधान पार्टी के पदा​धिकारी धरना देते हुए। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलौरा स्थित सासनी-जलेसर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज की बदहाल हालत को लेकर जय जवान किसान नौजवान संविधान पार्टी का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पुल की मरम्मत कराकर यातायात शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजमोहन मदनावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बने पुल की सड़क उद्घाटन के दो महीने के भीतर ही उखड़ने लगी। दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुल बंद होने से राहगीरों के साथ स्कूली बसों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने तकनीकी जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की। मदनावत ने कहा कि निर्माण में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में ब्रजमोहन मदनावत, ब्रह्मदेव शर्मा, योगेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, प्रवीन शर्मा, साहब सिंह, राम सिंह, कृष्ण शर्मा, प्रधान बृजभूषण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें