फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: म्यूल खाते में 16 राज्यों से ठगी के 10.31 लाख रुपये पहुंचे, साइबर सेल ने दर्ज की एफआईआर

Mon, 02 Nov 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, गुजरात और केरल सहित 16 राज्यों से करीब 10,31,100 रुपये इस खाते में आए।  पुलिस फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में म्यूल खाते से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। देश के 16 राज्यों में साइबर ठगी से हासिल रकम में से 10.31 लाख रुपये हाथरस की एक फर्म के खाते में पहुंचे। वित्तीय खुफिया इकाई और नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


साइबर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मंडी समिति, अलीगढ़ रोड स्थित यूको बैंक में जय दुर्गे ट्रेडर्स के नाम से खाता संचालित है। यह खाता नगला अलगर्जी निवासी अशोक कुमार सिंह के नाम पर है। पते में सोखना और देवीनगर भी दर्ज हैं, जबकि ये तीनों अलग-अलग गांव हैं। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी इस म्यूल खाते में ठगी की रकम भेजते थे। खाताधारक को इसके बदले कमीशन मिलता था। वह रकम को व्यापारिक लेन-देन दिखाकर आगे पहुंचाता था।

16 राज्यों तक फैला था ठगी का दायरा
वित्त मंत्रालय के अधीन फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन रिपोर्ट (एसटीआर) मिली थी। साइबर क्राइम थाने की टीम ने जांच की तो एनसीआरबी पोर्टल पर इस खाते से जुड़ी 16 राज्यों की 16 साइबर ठगी की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन


इन राज्यों से हुई ठगी
दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, गुजरात और केरल सहित 16 राज्यों से करीब 10,31,100 रुपये इस खाते में आए। पुलिस फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जांच कर रही है। पिछले छह महीने में जिले में म्यूल खातों के चार मामले सामने आ चुके हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें