फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सादाबाद के बाजार की सड़क हुई बदहाल, उखड़ रही गिट्टी, नगर पंचायत कर रहा अनदेखी

Sat, 29 Mar 2025 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद नगर पंचायत पर सड़क की बदहाली को अनदेखा करने का आरोप है। सादाबाद के मुख्य बाजार की सड़क पर गड्ढे हैं और गिट्टी भी उखड़ चुकी है। बाजार में सड़क के दोनों ओर के दुकानदार अतिक्रमण कर सड़क को घेर लेते हैं।
विज्ञापन
बदहाल पड़ी सादाबाद के मुख्य बाजार की सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर के मुख्य बाजार की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी उखड़ चुकी है। करीब एक साल से राहगीरों को रास्ते निकलने में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं हैं।

विज्ञापन


नगर के गुणेश द्वार से लेकर आगरा चुंगी तक सड़क में कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। कई जगह गिट्टी तक उखड़ गई चुकी हैं। बारिश के दिनों में इस रास्ते पर पानी भर जाता है, जिससे हादसे होते हैं। दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो जाते हैं। मुख्य बाजार में पूरे दिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन फिर भी सड़क का सुदृणीकरण कराए जाने को लेकर अनदेखी की जा रही है। इधर, बाजार में सड़क के दोनों ओर के दुकानदार अतिक्रमण कर सड़क को घेर लेते हैं। ऐसे में राहगीरों को निकलने में भी दिक्कत होती है।

एक साल में ही सड़क जर्जर हो चुकी है। लगता है सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ चुकी है। - रूपमनोहर अग्रवाल, दुकानदार।
मुख्य बाजार की सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। ग्राहकों को बाजार में आने मंे काफी परेशानी हो रही है। - आकाश वर्मा

विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन को अतिशीघ्र मुख्य बाजार की सड़क का पुर्ननिर्माण शुरू कराना चाहिए, जिससे कि लोगों को बाजार में आवागमन मंे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। - प्रत्युश सोनी।
विज्ञापन

नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत पेजयल पाइप लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत मुख्य बाजार की सड़क को खोदकर भी पाइपलाइन डाली जानी है। यह कार्य जून तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद ही मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण कार्य कराना जाना संभव होगा। - श्रीचंद, ईओ, सादाबाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें