तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते इन-दिनों रेलवे फाटक बंद है। इस कारण लोगों को आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग से आवागमन में जाम से जूझना पड़ रहा है। खासकर ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में दिक्कत होती है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण तालाब रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया गया है। इन-दिनों लोगों को सासनी गेट, इगलास अड्डा, बिजली कॉटन मिलन आदि रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन करना पड़ रहा है। ट्रेनों के आवागमन के समय बार-बार फाटक बंद होने से जाम के हालात और बिगड़ जाते हैं। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।