फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आरएमपीयू में पीएचडी के लिए प्रवेश 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएमपीयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन

शोध समन्वयक प्रो. केडी वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का एनईटी, जेआरएफ, गैट, स्लैट या कोई समकक्ष पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन, गणित, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, विधि, वाणिज्य, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गृह विज्ञान तथा ड्रॉइंग एंड पेंटिंग जैसे कई विषयों में पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकरण शुल्क सामान्य एवं ओबीसी के लिए 1600 रुपये तथा एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें