धरना प्रदर्शन के लिए किसानों से संपर्क करते रालोद नेता।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आठ दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के एलान का राष्ट्रीय लोकदल ने भी समर्थन किया है। भारत बंद को सफल बनाए जाने के लिए रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर किसानों से जनसंपर्क किया।
गुड्डू चौधरी ने किसानों को बताया कि देशभर का किसान इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार अपने हठ पर अड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि रालोद ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करने का फैसला लिया है। आंदोलन के समर्थन में आठ दिसंबर को आज चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर रालोद द्वारा क्षेत्र के किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में सहभागिता करने का आह्वान किया है। इस दौरान महाराज सिंह, दीपू चौधरी, राधाचरण पहलवान आदि थे।