फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद ः राजनीतिक दलों व गैर राजनीतिक संगठनों का भी मिला समर्थन

विज्ञापन
भारत बंद के समर्थन में बैठक करते सपाई - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किसानों के मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद का कई राजनीतिक दलों के अलावा कुछ गैरराजनीतिक संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन किया है और अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। बिजली कर्मचारी संघ ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है। इधर, खुफिया तंत्र इसे लेकर बेहद चौकन्ना है और ऐसे नेताओं पर पैनी नजर रखी जा रही है, जोकि इसका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर कई संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में भारत बंद के आह्वान पर सभी तहसीलों पर दस बजे राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शहराध्यक्ष विनोद कर्दम व शिनंदन व प्रेमशंकर दीक्षित ने दी। वहीं बिजली कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री रमेश शर्मा ने बताया कि भारत बंद के समर्थन बिजली कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वहीं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने भी मंगलवार को हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें