फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद जिला पंचायत के सभी वार्डों से लड़ेगा पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक जिलाध्यक्ष केशव चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व जिला अध्यक्ष रामनारायण वर्मा के आवास पर हुई। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि रालोद जिले के सभी 24 वार्डों से निष्ठावान और जिताऊ प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगा।
इस मौके पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सीनियर लोगों की कोर कमेटी बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोर कमेटी द्वारा नियुक्त प्रत्याशियों को ही पार्टी की तरफ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया जाएगा। बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के सभी वार्डों से पार्टी के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से जिताने के लिए अभी से से जुट जाएं। जिला पंचायत के सभी वार्डों के अभी से वार्ड प्रभारी भी नियुक्त कर दिए जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन के हित में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जिला प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष भी बहुत ही जल्द मनोनीत कर दिए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपना-अपना आवेदन सात मार्च तक अनिवार्य रूप से जिलाध्यक्ष के निवास विनोबा नगर चौराहा सादाबाद और पार्टी के जिला मुख्य महासचिव सूरज पाल सिंह नेताजी के जिला कार्यालय भगवान इलेक्ट्रोनिक्स सादाबाद गेट हाथरस पर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला मुख्य महासचिव सूरज पाल सिंह नेताजी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामनारायण वर्मा, उमाशंकर वर्मा, सुरेंद्र सिंह परिहार, ईसान चौधरी, कोमल सिंह, चौधरी रमेश ठैनुआं, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, आशीष ठैनुआं, यथार्थ चौधरी, राम सहाय चौधरी, युवा नितिन चौधरी, मनोज चौधरी, रजनीश कुमार, योगेश कुमार, महेश चौधरी, विपिन सिंह वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें