फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल, गैस-बिजली के दामों में वृद्धि के खिलाफ रालोद का धरना-प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल, गैस व बिजली के दामों में वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पर गरजेंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद रालोद कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। धरना को सफल बनाने के लिए रविवार को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं गई। इसे लेकर रालोद के जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी और पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष व जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने प्रेस वार्ता की।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीजल, पेट्रोल, गैस व बिजली के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से किसानों व आमजनों की स्थिति खराब होती जा रही है। कोरोना काल में आय के साधन बंद होने से लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की वादाखिलाफी के कारण किसान वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। गुड्डू चौधरी ने कहा कि इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ता आज धरना-प्रदर्शन करेंगे। मौके पर रामसहाय चौधरी, दीपू चौधरी, रामवीर सिंह ढकरई, कलौदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें