फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: डॉक्टर ने की घोषणा, पांचों आतंकियों की सूचना देने वाले को दूंगा 2.51 लाख, रहूंगा नंगे पैर

Sun, 27 Apr 2025 10:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डॉ. विकास शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी पांच आतंकवादियों की सूचना देने वाले को 2.51 लाख रुपये का चेक देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने आतंकवादियों का सफाया न होने तक नंगे पैर रहने का प्रण लिया। 
विज्ञापन
डॉ विकास शर्मा ने मेंडू रोड़ से आतंकवाद के विरोध में निकाला मशाल जुलूस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। 27 अप्रैल देर शाम मेंडू रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड से जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस मौके पर डॉ. विकास शर्मा ने हमले के आरोपी पांच आतंकवादियों की सूचना देने वाले को 2.51 लाख रुपये का चेक देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने आतंकवादियों का सफाया न होने तक नंगे पैर रहने का प्रण लिया। 

विज्ञापन


मसाल जुलूस मेंडू रोड से कमला बाजार, सराफा बाजार, घंटाघर, किशोर टॉकीज, बस स्टैंड होते हुए शहीद पार्क पहुंची। आक्रोश रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पाकिस्तान के झंडे को जमीन पर बिछाकर उस खड़े होकर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाना चाहिए। 

इस मौके पर दीपक शर्मा, डॉ. निखिल जैन, जय शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल, डॉ. अमित साहनी, मदन मोहन गौड़, रामू कुशवाह, शिवम भारद्वाज, रितु गौतम, स्मृति पाठक, सुचेता, बबीता शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें