फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल की बदली तारीख

Tue, 04 Aug 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज खेलों के जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय ट्रायल की तारीखों में बदलाव किया गया है। जिला स्तरीय ट्रायल अब 13 अगस्त को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में होंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय चयन 18 और 19 अगस्त को सुबह सात बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में होगा। प्रदेश स्तरीय चयन 24 और 25 अगस्त को पूर्व निर्धारित स्थानों पर कराया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया सिविल सर्विसेज ट्रायल में लॉन टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं वेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें कम से कम 14 अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज चयन में केवल पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे।

भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्वायत्त संस्थाओं जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारी इसमें शामिल नहीं होंगे। अध्यापक और सहायक अध्यापक भी ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे। जिला स्तर पर विभागीय पात्रता की जांच के बाद ही खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें