फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुलझाया जमीन का विवाद

विज्ञापन
जमीन विवाद में समझौता होने के बाद खेत की मेंडबंदी करती जेसीबी। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तामसी में दो पक्षों में चल रहे जमीन विवाद को राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझौता करा दिया। सुलहनामा होने के बाद पुलिस एवं राजस्व टीम ने विवादित खेतों की मेड़बंदी करा दी । सोमवार को एडीएम जेपी सिंह गांव में एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदा सतेन्द्र सिकरवार एवं जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स एवं पीएसी को लेकर पहुंच गए। एडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर एवं उनको समझा बुझा कर समझौता कराया। दोनों पक्षों ने एडीएम के आगे ही सहमति पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद पुलिस एवं राजस्व टीम ने मौके पर जाकर खेतों की मेड़बंदी करदी।इससे पहले तीन बार विवाद को लेकर गांव में पंचायत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सादाबाद निवासी रेखा अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल, राधारमन पुत्र राम प्रसाद, अजय अग्रवाल पुत्र राम प्रसाद अग्रवाल ने गांव तामसी निवासी अजय सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह व पदममाला पत्नी विवेक नरेश सिंह से 75 बीघा जमीन का बैनाना 2015-16 में कराया था। इसके बाद उक्त जमीन दाखिल खारिज भी हो गई। जब बैनामा कराने वाला पक्ष गांव में खेतों पर फसल बोने गया तो दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर वहां से भगा दिया। विवाद को लेकर थाने में 2016 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जनवरी में इस मामले सुनवाई पूरी होने के बाद निर्णय हो गया, लेकिन दूसरेे पक्ष में फिर भी जमीन पर कब्ज नहीं लेने दिया। अब मेड़बंदी होने के बाद जमीन पर पूरी तरह से रेखा अग्रवाल एवं राधारमन अग्रवाल का कब्जा हो गया है।
दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। जमीन पूरी तरह से रेखा अग्रवाल और राधारमन अग्रवाल का कब्जा हो गया है। जमीन की मेड़बंदी करवा दी गई है। गांव में पूरी तरह से शांति है। जेपी सिंह एडीएम हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें