फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः बस की टक्कर से ईको सवार चार लोग घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
अलीगढ़ आगरा हाइवे पर सोमवार दोपहर गांव समामई के निकट रोडवेज बस की टक्कर से ईको में सवार दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से आर्यन (11) को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद निवासी योगेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने हसायन के गांव नगला रति आए थे। सोमवार को वह ईको से परिवार के साथ फरीदाबाद जा रहे थे। रास्ते में गांव समामई पास हाथरस डिपो की रोडबेज बस ने पीछे से ईको में टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन (11) पुत्र राजू, विकास (15) पुत्र कुंवर पाल, अंजली (21) पुत्री राजू और बबीता (25) पत्नी योगेंद्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल आर्यन को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। अभी तक हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें