फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मंदिर पर रेवती मैया मेला शुरू, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 17 Aug 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रेवती मैया मेले के शुभारंभ के दौरान मौजूद एसडीएम राजबहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड - फोटो : Self
विज्ञापन
हरियाली तीज के मौके पर ऐतिहासिक रेवती मैया मेले का शुभारंभ भक्ति संगीत सम्मेलन और मनमोहक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम राजबहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, बौहरे प्रशांत शर्मा, भाजपा जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित, मदनमोहन गौड़ एडवोकेट, देवा पहलवान, अशोक शर्मा, पप्पन पहलवान और प्रवीन खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया।
मंदिर में संयोजक आशीष पंडित के संयोजन में भव्य फूलबंगला सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बीएम जागरण पार्टी की मंजू शर्मा के संयोजन में आयोजित भक्ति संगीत सम्मेलन का शुभारंभ ब्रज वंदना के साथ हुआ। सम्मेलन के दौरान शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य और रामदरबार की जीवंत झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

गायक मंजू शर्मा, अशोक शर्मा और अशोक गोस्वामी ने मधुर मल्हारों और भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने राज्य मंत्री का अभिनंदन किया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सभासद संजय सक्सेना, मूलचंद्र वार्ष्णेय, कृष्णा पहलवान, मनीष अग्रवाल, प्रदीप बुद्धा, सुमित वार्ष्णेय बिल्डर, अंकित गौड़, राजा रंगीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें