फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: छात्रों ने भोजन चखा तो दुर्गंध-खराब स्वाद के कारण खाने से किया मना, वापस लौटाया, संस्था को दिया नोटिस

Sun, 16 Aug 2026 07:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्कूल को भेजे गए मध्याह्न भोजन में दाल और रोटी की गुणवत्ता अत्यंत दयनीय थी। छात्रों ने जब भोजन चखना शुरू किया तो उसकी दुर्गंध और खराब स्वाद के कारण उसे खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मिड डे मील प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सुजावलपुर स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में 13 अगस्त को मध्याह्न भोजन में दी गई दाल और रोटी बेहद घटिया व खराब गुणवत्ता की पाई गई। खाना खराब होने के कारण स्कूल के करीब 84 छात्र-छात्राओं ने भोजन करने से साफ इन्कार कर दिया और पूरा खाना वापस लौटा दिया।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एपी सिंह ने तुरंत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। घटिया भोजन परोसने और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संबंधित संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 13 अगस्त को जब संस्था द्वारा मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की गई तो दाल और रोटी की गुणवत्ता अत्यंत दयनीय थी। छात्रों ने जब भोजन चखना शुरू किया तो उसकी दुर्गंध और खराब स्वाद के कारण उसे खाने से मना कर दिया। पूर्व में अप्रैल माह में ही एसडीएम सिकंदराराऊ द्वारा संस्था की तहरी और दूध को अधोमानक पाया गया था। इस मामले में एसडीएम ने पूरी आख्या बीएसए को भेजी थी। डीसी एमडीएम एसएन सिंह ने बताया कि संस्था को नोटिस जारी किया गया है और उसका जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें