फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जमानत पर छूटे सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को मारी गाेली,पड़ोसी की हत्या में गया था जेल

Fri, 03 Feb 2023 09:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रिटायर फौजी पड़ोसी की हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले जेल गया था। 25 दिसंबर को वह जमानत पर जेल से छूटा था। लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को दो गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
आत्महत्या प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सदर इलाके के गांव कलवारी में रिटायर फौजी द्वारा खुद को गोली मारकर की गई आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्मार्टम में उसके सिर में गोली के तीन टुकड़े मिले हैं। इसमें दो टुकड़े एक ही गोली के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गांव कलवारी निवासी रिटायर फौजी अजयवीर चौधरी पुत्र मोहन सिंह पड़ोसी  की हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले जेल गया था। 25 दिसंबर को वह जमानत पर जेल से छूटा था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात को वह अपने घर में हंगामा करने लगा और फिर लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को दो गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा था, जहां पर गांव के काफी लोग जमा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें