सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी कार के चालक के साथ अपनी गाड़ी को धातुरा कलां स्थित खाद की फैक्टरी पर खड़ी करके बाइक से लौट रहे थे। मथुरा-बरेली हाइवे के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के बीच में फंस गई।
हाथरस स्थित मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव टुकसान के पास 2 अक्तूबर की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी सुशील कुमार (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी सुशील कुमार सेना से सेवानिवृत्त थे। 2 अक्तूबर को वह अपनी कार के चालक संदीप शर्मा निवासी विष्णुपुरी के साथ अपनी गाड़ी को धातुरा कलां स्थित खाद की फैक्टरी पर खड़ी करके बाइक से लौट रहे थे। मथुरा-बरेली हाइवे के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के बीच में फंस गई। हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चालक संदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घायल संदीप ने बताया कि कार में सात-आठ युवक सवार थे। इन सभी ने शराब पी रखी थी। जैसे ही वह धातुरा कलां से निकले, तभी कार ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा गया है।